पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

होली पर्व पर सुरक्षा सख्त, पालीगंज में पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद

एम 4ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

आगामी पर्व-त्योहार एवं होली के मद्देनजर विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। Patna Police के तहत नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) के निर्देशानुसार पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।
इसी क्रम में श्री राजीव चन्द्र सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01, पालीगंज द्वारा अनुमंडल में प्रतिनियुक्त QRT (क्विक रिस्पांस टीम) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने टीम को सजगता एवं तत्परता के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने का निर्देश दिया, ताकि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।
पुलिस पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है तथा गश्ती दलों को भी सक्रिय किया गया है।
प्रशासन ने आम नागरिकों से भी अपील की है कि वे पर्व-त्योहार को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें।

Related Articles

Back to top button