सड़क में गड्ढे की फोटो भेजिए 5000 इनाम पाइये..’ बिहार सरकार की नयी पॉलिसी के तहत अनोखा पहल
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना: बिहार पथ निर्माण विभाग सड़क की सुरक्षा के लिए नयी पॉलिसी लाने जा रही है. पथ निर्माण मंत्री दिलीप जायसवाल कहते हैं कि पथ निर्माण विभाग की जिम्मेदारी मेरे पास है. विभाग एक रोड मेंटेनेंस पॉलिसी लाने जा रही है, जो पूरे देश का मॉडल मेंटेनेंस पॉलिसी होगा.
पथ निर्माण विभाग की पॉलिसी
दिलीप जायसवाल कहते हैं कि जिस तरह के इंसान बीमार पड़ता है तो अस्पताल को फोन करता है. वहां से एंबुलेंस आता है और मरीज को अस्पताल लाकर इलाज किया जाता है. ठीक उसी तरह पथ निर्माण विभाग भी एक पॉलिसी ला रहा है.
रोड एंबुलेंस की व्यवस्था
मंत्री कहते हैं कि इस पॉलिसी के तहत रोड एंबुलेंस का प्रावधान किया जाएगा. जैसे ही मेरा सड़क घायल होगी, बीमार पड़ेगी, सड़क को उपचार की जरूरत होगी, उसका तुरंत इलाज किया जाएगा. सभी चौक-चौराहों पर रोड एंबुलेंस का नंबर जारी किया जाएगा. इसपर लोग सड़क की स्थिति की जानकारी देंगे.

मार्च में पॉलिसी लायी जाएगी. 6 महीने का समय दिया जाएगा. रोड एंबुलेंस को सूचना मिलने के 72 घंटे के अंदर रोड एंबुलेंस पहुंचेगी और सड़क का इलाज करेगी. अगर किसी कारण से इंजीनियर और ठेकेदार कोताही करते हैं तो उनका भी इलाज किया जाएगा.
दिलीज जासयवाल पथ निर्माण मंत्री, बिहार

6 महीने बाद गड्ढे की तस्वीर पर मिलेंगे इनाम
6 महीने के अंदर बीमार सड़क का इलाज कर लिया जाएगा. इसके बाद अगर कहीं से कोई व्यक्ति सड़क में गड्ढे की तस्वीर भेजता है तो उन्हें इनाम दिया जाएगा और संबंधित पदाधिकारी और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. यह इनाम की राशि ठेकेदार और अधिकारी के खाते से कटेंगे.
कितना मिलेगा इनाम?
हालांकि दिलीप जायसवाल ने बताया कि अभी इनाम की राशि तय नहीं की गयी है. इसको लेकर पॉलिसी आने के बाद घोषणा की जाएगी. हालांकि सूत्रों से पता चला कि इसके लिए 5000 इनाम रखा जाएगा. मंत्री ने बताया कि यह पॉलिसी सिर्फ पथ निर्माण विभाग के लिए है.
24 घंटे तैनात होंगे रोड एंबुलेंस
मंत्री ने कहा कि जितनी भी सड़कें है सभी की देखरेख की व्यवस्था की जा रही है. 24 घंटे रोड एंबुलेंस तैनात होंगे. कॉल सेंटर पर जैसे ही लोग फोन करेंगे वैसे ही विभाग काम शुरू कर देगा.


