
पटना ( एम ए न्यूज डेस्क ) राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आई है। विक्रम थाना क्षेत्र में दर्ज एक प्राथमिकी के बाद महिला की गुमशुदगी और हत्या की आशंका जताई गई थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने जांच शुरू की और चौकाने वाला खुलासा किया।

दहेज प्रताड़ना में हत्या
दरअसल, महिला की शादी महज चार महीने पहले हुई थी और वह दहेज प्रताड़ना का शिकार हो रही थी। जांच में सामने आया कि महिला के पति ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर उसे सुनसान जगह ले जाकर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

वार्ड पार्षद पर फयरिंग
इधर, पटना के फुलवारी शरीफ से भी अपराधियों की वारदात सामने आई है। बीती रात अज्ञात बदमाशों ने इलाके में वार्ड पार्षद पर फायरिंग की, जिससे पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और अपराधियों की पहचान की कोशिशें जारी हैं।

सिटी एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने कहा कि दोनों मामलों में सख्त कार्रवाई की जा रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।


