ब्लैकमार्केटिंग और होर्डिंग पर सख्त कार्रवाई, दोषियों पर दर्ज होगी एफआईआर 🚨
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना में घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड में है। Chandrashekhar Singh के निर्देश पर एलपीजी गैस की सुचारू आपूर्ति और वितरण सुनिश्चित करने के लिए जिला स्तर पर हेल्पलाइन शुरू की गई है।
जिला प्रशासन के अनुसार कोई भी उपभोक्ता गैस से जुड़ी शिकायत, सूचना या जानकारी के लिए सुबह 9 बजे से शाम 6 बजे तक हेल्पलाइन नंबर 0612-2219810 पर संपर्क कर सकता है। शिकायत मिलने पर जिला प्रशासन द्वारा त्वरित कार्रवाई की जाएगी।
गैस की जमाखोरी और कालाबाजारी पर रोक लगाने के लिए प्रखंड स्तर पर 28 धावा दल का गठन किया गया है। इसके साथ ही गैस एजेंसियों पर फोर्स और मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। एलपीजी एजेंसी क्षेत्रों को सेक्टर, जोनल और सुपर जोनल में बांटकर अलग-अलग स्तर के अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है, ताकि निगरानी व्यवस्था मजबूत बनी रहे।
जिलाधिकारी ने साफ कहा है कि जिले में एलपीजी गैस की कोई कमी नहीं है। सभी गैस कंपनियों और डिस्ट्रीब्यूटर्स के पास पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है। गैस की बुकिंग पहले की तरह मिस्ड कॉल, एसएमएस, आईवीआरएस, व्हाट्सएप और ओटीपी के जरिए हो रही है।
उन्होंने बताया कि गैस बुकिंग और अगली बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतराल निर्धारित है। प्रशासन लगातार स्थिति की समीक्षा कर रहा है और लोगों से अपील की गई है कि पैनिक बुकिंग न करें।
साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिया गया है कि गैस एजेंसियों पर नियमित निरीक्षण और छापेमारी की जाए तथा ब्लैकमार्केटिंग और होर्डिंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज की जाए।



