पटना पश्चिमी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण पर सख्ती, मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना के पश्चिमी क्षेत्र अंतर्गत नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में क्षेत्र के सभी थानाध्यक्षों एवं पुलिस पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक का उद्देश्य अपराध नियंत्रण की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाना रहा।
गोष्ठी के दौरान एसपी पश्चिमी ने अनुसंधान कार्यों में तकनीकी साक्ष्यों के प्रभावी उपयोग पर विशेष जोर दिया। साथ ही गंभीर कांडों के शीघ्र निष्पादन, सघन वाहन जांच अभियान, नियमित रात्रि गश्ती, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अवैध हथियार, शराब और मादक पदार्थों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए।

माह दिसंबर 2025 की उपलब्धियों की समीक्षा करते हुए बताया गया कि इस अवधि में 1189 दर्ज कांडों के विरुद्ध 1718 कांडों का सफल निष्पादन किया गया। अपहरण और गुमशुदगी के मामलों में 53 अपहृता की सकुशल बरामदगी की गई। इसके अलावा 1095 आरोपियों की गिरफ्तारी, 244 आत्मसमर्पण, 932 वारंटों का निष्पादन तथा 14,365 लीटर से अधिक अवैध शराब का विनष्टीकरण किया गया।

रिपोर्ट के अनुसार इस अवधि में डकैती के मामलों में शून्य प्रतिवेदन रहा, जबकि गृहभेदन, चोरी और वाहन चोरी के मामलों में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। सिटी एसपी पश्चिमी ने बेहतर कार्य करने वाले पदाधिकारियों की सराहना करते हुए अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के निर्देश



