पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़
नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), द्वारा थाना का औचक निरीक्षण
एम ए न्यूज डेस्क: नीरज कुमार पटना

पटना के दुल्हिनबाज़ार थाना का नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) भानु प्रताप सिंह, औचक निरीक्षण किया,और दिए कई निर्देश ।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों तथा विभिन्न लंबित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की। निरीक्षण में थाना की कार्यप्रणाली एवं अभिलेख संधारण का बारीक अवलोकन किया ।

नगर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को समयसीमा के भीतर अनुसंधान पूर्ण करने एवं आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से वाहनों एवं व्यक्तियों की सघन जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ।

साथ ही, मादक पदार्थ, अवैध हथियार एवं अनअकाउंटेबल कैश की बरामदगी हेतु विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश भी दिए ।


