पटना में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और सक्रिय है।
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से !

13 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के मद्देनज़र जिलाधिकारी पटना, वरीय पुलिस अधीक्षक पटना एवं पुलिस अधीक्षक यातायात पटना के नेतृत्व में खाजपुरा स्थित शिव नारायण मंदिर का निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और यातायात डीएसपी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मंदिर परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों का जायजा लिया और विधि-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात प्रबंधन, भीड़ नियंत्रण तथा श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रशासन ने पर्व के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के साथ विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, सुगम दर्शन सुनिश्चित करने के लिए ट्रैफिक प्लान और बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की जा रही है।

पटना पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने में प्रशासन का सहयोग करें और निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करें।


