पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

फुलवारीशरीफ अनुमंडल पुलिस कार्यालय का निरीक्षण, कार्यप्रणाली की हुई समीक्षा

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना।
दिनांक 24 जनवरी 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) पटना भानुप्रताप सिंह द्वारा फुलवारीशरीफ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 के कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की समग्र कार्यप्रणाली का गहन अवलोकन किया गया।

नगर पुलिस अधीक्षक ने अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की स्थिति, केस डायरी के अद्यतन, कार्यालय अनुशासन तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष जोर देते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
निरीक्षण के क्रम में आम जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता बरतने, शिकायतों के त्वरित निस्तारण तथा पुलिसिंग में पारदर्शिता बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया गया। इसके साथ ही कार्यालय में रिकॉर्ड संधारण को व्यवस्थित रखने एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

नगर पुलिस अधीक्षक भानुप्रताप सिंह ने कहा कि प्रभावी पुलिसिंग के लिए अनुशासन, जवाबदेही और जनसंपर्क अत्यंत आवश्यक है। निरीक्षण का उद्देश्य पुलिस प्रशासन की कार्यक्षमता को और बेहतर बनाना है, ताकि आम लोगों को त्वरित और न्यायसंगत सेवा मिल सके।

Related Articles

Back to top button