
बिहारशरीफ ( एम ए न्यूज डेस्क ) बिहारशरीफ के बारादरी स्थित रॉयल होटल में फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले बैठक की गई।
बैठक में वेंडिंग जोन, स्थाई जगह, पहचान पत्र, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना पर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने कहा कि बिहारशरीफ को स्मार्ट सिटी बनाया जा रहा है लेकिन दूसरे तरफ इस स्मार्ट सिटी में स्थाई जगह चिंतित करते हुए सर्वे किए गए बिहारशरीफ के फुटपाथ दुकानदारों को आज तक एक भी वेंडिंग जोन बनाकर नहीं दिया गया है। वेडिंग जोन के नाम पर आज तक बिहारशरीफ के फुटपाथ दुकानदारों को सरकार द्वारा आश्वासन के सिवा कुछ नहीं मिला। केंद्र सरकार द्वारा 2014 के बने पथ कानून को अभी तक पूर्ण रूप से धरातल पर उतरा नहीं गया है बिहार सरकार द्वारा 2017 में बने पथ कानून को अभी तक पूर्ण रूप से लागू नहीं किया गया है। बिहारशरीफ के बाजार समिति में बने शैड में फुटपाथ दुकानदारों को बसाने का काम सरकार करें। पीएम स्वनिधि स्कीमः- देश के उन करोड़ों रेडी पटरी वालों के लिए एक बहुत बड़ी राहत भरी खबर आई है, जो दिन रात मेहनत करके शहरों की सड़कों पर हमारी और आपकी ज़रूरतें पूरी करते हैं। प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में पीएम स्वनिधि योजना को लेकर एक ऐतिहासिक फैसला लिया गया है। पहला लोन:-अब तक पहली बार में 10000 का लोन मिलता था अब इसे बढ़ाकर 15000 कर दिया गया है। दूसरा लोन:-पहला लोन समय पर चुकाने के बाद दूसरा लोन की राशि को 20000 से बढ़कर 25000 कर दिया गया है। तीसरा लोन:- तीसरे लोन की राशि पहले की तरह ही 50000 रहेगी। कोई भी व्यक्ति जो शहरो या कास्बों में रेडी पटरी पर सामान बेचकर (जैसे सब्जीवाला, फलवाला, चार्टवाला) आदि अपने आजीविका चलता है वह इस योजना के लिए आवेदन कर सकता है। यह इस योजना का सबसे क्रांतिकारी कदम है जो लाभार्थी अपना दूसरा लोन सफलतापूर्वक चुका देंगे उन्हें अब बैंकों की तरफ से UP- लिक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड पाने के पात्र होंगे। इससे उन्हें अचानक पड़ने वाली व्यापारिक एवं व्यक्तिगत जरूरत के लिए तुरंत पैसा मिल सकेगा अब उन्हें किसी के आगे हाथ फैलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।आप किसी भी सरकारी बैंक नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर(CSC) या नगर पालिका कार्यालय में जाकर इस योजना के लिए आवेदन कर सकते हैं।आप पीएम स्वनिधि के मोबाइल एप या आधिकारिक पोर्टल के माध्यम से भी कर सकते हैं। बैठक किया अध्यक्षता फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला महासचिव महेंद्र प्रसाद ने की। इस बैठक में सामाजिक कार्यकर्ता उमेश पंडित अवधेश प्रसाद शाहनवाज फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला कोषाध्यक्ष मुन्ना शर्मा जिला कमेटी सदस्य मिथिलेश वर्मा अजीत कुमार मोहम्मद आजाद एम एम अलम सीमा देवी आदि दर्जनों लोग उपस्थित थे
रामदेव चौधरी
फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष


