क्राइमबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना में जमीनी विवाद को लेकर चल रही थी बैठक ! 10 से 12 लोग आकर चलाई गोली तीन हो गए जख्मी

पटना ( एम ए न्यूज )मसौढ़ी के धनरूआ थाना क्षेत्र के सेवती गांव से आई है जहां जमीनी विवाद को लेकर पंचायती हो रही थी तभी दस से बारह की संख्या में आए अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दिया

जिसमें तीन लोगों की जख्मी होने की सूचना मिली है।बताया जा रहा है कि मनोज कुमार सिंह जो सहरसा जिला में एस आई हैं जो छपरा जिला के बरियापुर नयागांव के रहने वाले हैं

जिनका धनरूआ थाना क्षेत्र के सेवती गांव में इनका ससुराल है जहां इनकी पत्नी को इनके पूर्वजों के द्वारा जमीन मिला है

जिस पर तेतरी गांव के लोग इस जमीन को लेकर उलझ गए थे जिसकी जानकारी एस डी पी ओ 2 मसौढ़ी कन्हैया सिंह ने दी।

फिलहाल घायल तीनों लोगों को इलाज के लिए पटना पी एम सी एच भेज दिया गया है एवं एफ एस एल टीम को बुलाई गई है।

बाइट कन्हैया सिंह, एस डी पी ओ 2 मसौढ़ी

Related Articles

Back to top button