पटना का नजारा ऐसा कि दिल खो जाए, फेस्टिव सीजन में लीजिए ओपन डबल-डेकर बस सेवा का आनंद

पटना ( एम ए न्यूज डेस्क ) पटना के पर्यटन में नया रंग भरते हुए जेपी गंगा पथ पर डबल-डेकर बस सेवा की शुरुआत हो गई है. पर्यटन मंत्री राजू कुमार सिंह ने इसे औपचारिक रूप से लॉन्च किया, जो गंगा के किनारे अनोखा सफर प्रदान करेगी. ऊंची बस की छत से गंगा दर्शन का नजारा ऐसा कि दिल खो जाए. तैयार हो जाइए गंगा के किनारे एक यादगार यात्रा के लिए.

पटना में डबल डेकर बस शुरू
दरअसल, यह बस दीघा रोटरी से चलकर पटना सिटी के कंगन घाट तक चलेगी. इसका प्रति व्यक्ति किराया मात्र 50 से 100 रुपये निर्धारित किया गया है. 40 सीटों वाली बस है. इसमें निचले और ऊपरी तल्ले पर 20-20 सीटें हैं. आधुनिक सुविधाओं से यह बस पूरी तरह लैस है. पहले दिन स्कूली बच्चों को इस बस से भ्रमण कराया गया और बच्चों ने इस रोमांचक अनुभव बताया.
पहली बार डबल डेकर बस पर चढ़ रहे हैं और फिल्मों में ही यह देखा था. बहुत रोमांचक लग रहा है खुली हवा में बस के ऊपर बैठकर चलना एक शानदार अनुभव है. ऊपर से गंगा नदी और कपटना शहर बहुत सुंदर लग है.
प्रियांशु मेहता छात्र
50 से 100 रुपये होगा किराया
डबल-डेकर बस में आरामदायक वातानुकूलित सीटें, फ्रिज, माइक्रोवेव, टॉयलेट, म्यूजिक सिस्टम और एमरजेंसी के लिए पैनिक बटन जैसी सुविधाएं शामिल हैं. अभी यह बस पटना के दीघा रोटरी घाट से कंगन घाट तक का सैर कराएगी. जो दीघा से कंगन घाट तक जाएंगे उनके लिए किराया मार्च 50 रुपये है लेकिन जो वापसी भी चाहते हैं उन्हें रुपये 100 किराया देना होगा.
बस से गंगा की लहरों का सुंदर दीदार
पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने बताया कि बस के ऊपरी मंजिल से यात्री गंगा की लहरों, पटना के ऐतिहासिक मंदिरों, मस्जिदों, गुरुद्वारों और अन्य धरोहरों का आनंद ले सकेंगे. बिहार राज्य पर्यटन विकास निगम (BSTDC) की ओर से इस बस को अभी चलाया जाएगा.
पहली बार इस प्रकार का सफर कर रहे हैं और यह काफी रोमांचित कर रहा है. गंगा नदी से ठंडी हवा आ रही है और खुला आसमान दूर तक देखने को मिल रहा है. मरीन ड्राइव किनारे बस के ऊपर तल से काफी सुंदर पटना का नजारा दिख रहा है.
कृष्ण कुमार छात्र
गाइड पर्यटन स्थल की देंगे जानकारी
बस में गाइड भी मौजूद रहेंगे जो गंगा किनारे के महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल के बारे में जानकारी देंगे साथ ही लोगों को प्रेरित करेंगे कि पटना के विभिन्न पर्यटन स्थल पर जाकर भ्रमण करें. पटना के विभिन्न पर्यटक स्थल का बुकलेट भी बस में मौजूद रहेगा.
बर्थडे पार्टी के लिए कर सकेंगे बुक
पर्यटन मंत्री राजू सिंह ने इस सेवा को पर्यटन के दृष्टिकोण से बहुत महत्वपूर्ण बताया है. उनका मानना है कि यह सेवा स्थानीय और बाहरी पर्यटकों दोनों को आकर्षित करेगी और पटना को पर्यटन मानचित्र पर विशेष पहचान दिलाएगी. अभी फिलहाल एक ही बस सेवा की शुरुआत हो रही है, लेकिन यदि यात्रियों से अच्छी प्रतिक्रिया मिलती है, तो भविष्य में ऐसी सेवाओं को बढ़ाने की योजना है.
लोगों के लिए यह भी सुविधा की गई है कि यदि कोई छोटा गेट टूगेदर कर रहा है तो बस को 2 घंटा अथवा 4 घंटे के लिए बुक कर सकते हैं. छोटे बच्चों के बर्थडे पार्टी के लिए इसे बुक किया जा सकता है और 4000 रुपये के किराया पर इसे बुक किया जा सकता है.
राजू सिंह, पर्यटन मंत्री
अभी शाम में होगा परिचालन
राजू सिंह ने बताया कि अभी गर्मी का मौसम है तो शाम में 5 बजे से रात 10 बजे तक इसे चलाया जाएगा लेकिन ठंडी के मौसम में दिन के समय से ही इसका परिचालन शुरू किया जाएगा ताकि लोग ऊपरी फ्लोर पर खुले आसमान में बैठकर धूप सेंकते कते हुए शहर का दीदार कर सकें.
राज्य सरकार लगातार हर क्षेत्र में विकास कर रही है और पर्यटन की दृष्टि में यह एक महत्वपूर्ण परियोजना है. आने वाले दिनों में इसका ध्यान किया जाएगा और यदि सफल रहता है तो इस प्रकार के और भी बसें चलाई जाएंगे और बिहार के अन्य जगहों पर भी इसे चलाए जाएंगे.
राजू सिंह पर्यटन मंत्री
पांच माह पहले बस था तैयार
बता दें कि यह बस मार्च में ही तैयार हो गई थी, लेकिन सड़क पर चलने के लिए परिवहन विभाग की ओर से एनओसी का इंतजार था. परिवहन विभाग की ओर से क्लीयरेंस मिल चुका है और इसका ट्रायल रन भी हो चुका है. डबल डेकर बस होने के कारण बस की ऊंचाई थी और सड़क पर चलने में यह देखना था कि कहीं पेड़-पौधों या तार से कोई दिक्कत तो नहीं हो रही है. तमाम क्लीयरेंस मिलने के बाद अब यह बस सड़क पर दौड़ने के लिए तैयार है.


