क्राइम

बिहार में इंस्टाग्राम पर धमकी फिर कर दी हत्या ! जान बचाने पूरा परिवार पहुंचे पटना ! SC /ST थाना

पटना ( एम ए न्यूज ) बिहटा थाना के बाजिदपुर क्षेत्र का है ,जहां बताया जा रहा है कि, बीती रात अनुसूचित जाति एवं जनजाति के युवक राकेश की, उसके घर के सामने गोली मारकर हत्या कर दी जाती है । बताया जाता है कि बाजितपुर गांव के ही, कुणाल के द्वारा मृतक राकेश कुमार को, मोबाइल पर धमकी दिया गया कि तुम्हें 24 घंटे के अंदर गोली मार देंगे, और इसके कुछ घंटे बाद ही कुणाल, अपने कई साथियों के साथ राकेश के घर पर आते हैं, और उसे फोन कर बाहर बुलाते हैं, और जैसे ही वह दरवाजे पर पहुंचता है ,दनादन गोलियां उसके सीने में दाग दी जाती है। इस पूरे घटना में राकेश की मौत हो जाती है, जिसके बाद पीड़ित परिवार के द्वारा, बिहटा थाने में एफआईआर दर्ज करवाया जाता है।

इधर बीहटा थाना अध्यक्ष राजकुमार पांडे ने, पीड़ित परिवार वालों को आश्वासन दिया कि, अपराधियों की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी। इधर परिवार के लोगों का कहना है कि ,गोली चलाने वाले अपराधियों के द्वारा उन, लोगों को जान से मारने की धमकी दी जा रही है और केस को हटाने का भी धमकी दिया जा रहा है। जिसके बाद पीड़ित परिवार के लोगों ने पटना के एससी एसटी थाना पहुंचकर अपनी जान माल की गुहार लगा रहे हैं

Related Articles

Back to top button