मुंगेर में दर्दनाक घटना: एएसआई की पत्नी की गोली लगने से मौत, पुलिस महकमे में हड़कंप
एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट

मुंगेर, बिहार से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मुंगेर में तैनात एक पुलिस अधिकारी के घर में शनिवार, 11 अप्रैल 2026 की शाम अचानक मातम छा गया, जब सहायक अवर निरीक्षक चंदन कुमार की पत्नी मधु कुमारी ने उनके सरकारी हथियार से खुद को गोली मार ली।
यह घटना सफियाबाद थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। गोली चलने की आवाज सुनते ही आसपास के लोग और पुलिसकर्मी मौके पर पहुँचे। परिजन और पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
इस घटना के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। एक पुलिस अधिकारी के घर में सरकारी हथियार से हुई इस घटना ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।
जानकारी के अनुसार, फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, जो घटनास्थल से साक्ष्य जुटाकर पूरे मामले की जांच कर रही है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे क्या कारण रहे और उस समय घर में कौन-कौन मौजूद था।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। पारिवारिक विवाद, मानसिक तनाव या अन्य किसी कारण को लेकर भी जांच की जा रही है। जांच पूरी होने के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
इस दर्दनाक घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और पुलिस महकमे में भी इस घटना को लेकर गहरी चिंता जताई जा रही है।



