बिहारशरीफ में शहीद दिवस पर भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को दी गई श्रद्धांजलि
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

बिहारशरीफ। शहीद दिवस के अवसर पर शहर के आनंद मार्ग ब्लॉक चौक स्थित कार्यक्रम में शहीद-ए-आजम Bhagat Singh, Shivaram Rajguru एवं Sukhdev Thapar के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
यह कार्यक्रम अतिपिछड़ा/दलित/अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा एवं फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही।

इस मौके पर मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी ने कहा कि भगत सिंह भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के सबसे प्रभावशाली क्रांतिकारी थे। वे न केवल एक निडर सेनानी थे, बल्कि एक प्रखर विचारक और लेखक भी थे।
उन्होंने बताया कि 1919 के जलियांवाला बाग हत्याकांड ने भगत सिंह के जीवन पर गहरा प्रभाव डाला, जिसके बाद उन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने “इंकलाब जिंदाबाद” के नारे के साथ शहीदों को नमन किया और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर सदीक अजहर, महेंद्र प्रसाद, अजीत कुमार, मिथिलेश कुमार, शैलेंद्र कुमार, अजय कुमार, चंदन कुमार, प्रिंस कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे।



