क्राइमपटनाबिहार

गोपालपुर थाना क्षेत्र में रिसेप्शन पार्टी के दौरान ताबड़तोड़ फायरिंग, दो युवकों की मौत

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से ।

आज 22 फरवरी 2026 को गोपालपुर थाना क्षेत्र में एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान हुई गोलीबारी से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पटना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा।

पुलिस के अनुसार, फायरिंग की घटना में दो युवकों को गोली लगी थी। दोनों को गंभीर अवस्था में अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटनास्थल से पुलिस ने तीन खोखा बरामद किए हैं, जिससे साफ है कि ताबड़तोड़ फायरिंग की गई।

प्रारंभिक जांच में मामला पूर्व के आपसी विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है और संदिग्धों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इस संबंध में परिचय कुमार, नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना ने बताया कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल पूरे इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति नियंत्रण में बताई जा रही है।

Related Articles

Back to top button