क्राइमबिहार

राष्ट्रीय जनता दल से उदय नारायण चौधरी के नेतृत्व में राहुल मंडल की हत्या के मामले की जांच के लिए 09 सदस्यीय टीम गठित की है

पटना ( एम ए न्यूज डेस्क )
बिहार प्रदेश राष्ट्रीय जनता दल के प्रवक्ता एजाज अहमद ने बताया कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव एवं प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के निदेशानुसार

प्रदेश प्रधान रणविजय साहू के हस्ताक्षर से जारी परिपत्र के अनुसार सुपौल जिलान्तर्गत पिपरा प्रखंड के तुलापट्टी गाँव के गणेश मंडल के पुत्र राहुल मंडल तथा सहरसा जिलान्तर्गत महिषी प्रखंड के वनगाँव के प्रेमशंकर झा की पुत्री अनुप्रिया की अन्तरजातीय प्रेम विवाह दिनांक 05 मई, 2025 को हुई थी। सामंती सोच एवं विचार रखने वाले लड़की के पिता प्रेमशंकर झा ने लड़का राहुल मंडल की गोली मारकर हत्या कर दी ।

इस वारदात तथा घटना की जांच हेतु राष्ट्रीय जनता दल की ओर से एक जांच टीम का गठन किया गया है, जो इस प्रकार है :
उदय नारायण चौधरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, संयोजक बीनू यादव, राष्ट्रीय महासचिव, सचिव ललित कुमार यादव, विधायक , सदस्य , यदुवंश कुमार यादव, पूर्व विधायक , सदस्य मधु मंजरी, प्रदेश

उपाध्यक्ष, सदस्य, मदन शर्मा प्रदेश महासचिव, सदस्य चुल्हाई कामत, सदस्य, रामकृष्ण मंडल, , श्री संतोष सरदार, जिलाध्यक्ष, सुपौल सदस्य जांच टीम दिनांक 13 अगस्त, 2025 को सुपौल जिलान्तर्गत पिपरा प्रखंड के तुलापट्टी गांव के मृतक राहुल मंडल के घर जाकर वस्तुस्थिति की जानकारी प्राप्त करेगी।जांच टीम जांच के उपरांत तीन दिनों के अंदर रिपोर्ट राज्य कार्यालय को समर्पित करेंगे।
( एजाज अहमद ) ,प्रदेश प्रवक्ता, राष्ट्रीय जनता दल,बिहार

Related Articles

Back to top button