बिहारब्रेकिंग न्यूज़

बाघा में ठाकुरबाड़ी न्यास को लेकर आपात बैठक, अस्थायी समिति पर ग्रामीणों का विरोध

एम ए न्यूज डेस्क डॉ सबिनय पासवान पटना से।

बेगूसराय जिले के बाघा गांव में रविवार, 22 मार्च 2026 को सुबह 10 बजे बाघा सामुदायिक प्रांगण में एक आपात आम बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद, पटना के पत्रांक-2788 दिनांक 27 फरवरी 2026 के आलोक में बुलाई गई थी।

बैठक की अध्यक्षता सुरेंद्र पौद्दार ने की, जबकि संचालन सत्येंद्र शर्मा “पप्पू” ने किया। बैठक में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया और हाल ही में गठित अस्थायी समिति के खिलाफ नाराजगी जताई।
बैठक के दौरान पूर्व समिति पर लगाए गए आरोपों पर विस्तार से चर्चा हुई। ग्रामीणों और पुजारी नागों जी ने इन आरोपों को निराधार और ईर्ष्यापूर्ण बताते हुए खारिज किया। पुजारी ने स्पष्ट कहा कि मंदिर में पूजा-पाठ, राग-भोग और साधु सेवा में कभी कोई कमी नहीं रही।

सत्येंद्र शर्मा “पप्पू” ने बैठक में न्यास के आय-व्यय, विकास कार्यों और चल रहे न्यायिक मामलों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बेगूसराय सब जज-2, ADM कोर्ट और पटना उच्च न्यायालय में संबंधित मामले लंबित हैं।
बैठक में अस्थायी समिति के सचिव और सदस्यों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए। बताया गया कि सचिव जितेंद्र राय ‘जिबू’ और सदस्य नितेश रंजन द्वारा न्यास की जमीन पर अतिक्रमण कर मकान बनाया गया है। साथ ही पूर्व समिति के कार्यकाल में पुजारी भीकू दास के 24 हजार रुपये मानदेय के गबन का भी आरोप लगाया गया।

पूर्व मेयर राजीब रंजन ने भी बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि अस्थायी समिति के कुछ सदस्यों का विवादित इतिहास रहा है, जिससे न्यास की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है।
बैठक में यह भी बताया गया कि न्यास की भूमि से जुड़े कई मामलों में अदालतों में लड़ाई जारी है, जिसमें कुछ मामलों में न्यास को सफलता भी मिली है।
अंत में बैठक में मौजूद सैकड़ों ग्रामीणों ने एक स्वर में अस्थायी समिति का विरोध करते हुए निष्पक्ष जांच और उचित कार्रवाई की मांग की।

इस बैठक में राम साह, राजीब रंजन, दशरथ महतो, सुशील सिन्हा, अनिल सिंह, राकेश रंजन, राजेश कुमार, वशिष्ठ महतो, संजीव कुमार, पवन कुमार, मुकेश पासवान, अखिलेश राय, सतन दास, सुधीर कुमार, महात्मा संगीता बाई, आरती कुमारी और नीलम देवी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे

Related Articles

Back to top button