बिहारब्रेकिंग न्यूज़
पति के दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में मिली पत्नी, पति ने पंचायत के सामने कराई शादी ।
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट रोहतास

- रोहतास जिले से एक हैरान कर देने वाला प्रेम-प्रसंग सामने आया है, जिसने रिश्तों और सामाजिक मर्यादाओं पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला दिनारा प्रखंड के नटवार गांव का है, जहां एक शादीशुदा महिला को उसके पति के ही दोस्त के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया।
जानकारी के अनुसार, महिला का पति अपने दोस्त के साथ दिल्ली में रहता था। इसी दौरान दोस्त का घर आना-जाना बढ़ा और धीरे-धीरे महिला और युवक के बीच नजदीकियां बढ़ती चली गईं। फोन पर बातचीत से शुरू हुआ यह रिश्ता प्रेम में बदल गया।
बताया जा रहा है कि महिला की शादी साल 2021 में हुई थी और उसका एक चार साल का बच्चा भी है। होली के मौके पर महिला अपने गांव आई थी, जबकि उसका पति काम के सिलसिले में गुजरात चला गया था। इसी दौरान युवक भी गांव पहुंचा और दोनों के बीच मुलाकातें जारी रहीं।
गुरुवार देर रात जब युवक महिला से मिलने उसके घर पहुंचा, तभी परिजनों ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया। इसके बाद गांव में हंगामा मच गया और युवक की पिटाई भी की गई।
मामला बढ़ने पर रातभर पंचायत बैठी, जिसमें दोनों पक्षों को बुलाकर बातचीत की गई। पंचायत के दौरान जब दोनों ने साथ रहने की इच्छा जताई, तो अंततः पंचायत ने शादी कराने का फैसला लिया।
शुक्रवार की सुबह दिनारा स्थित एक मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई। इस दौरान सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि महिला का पहला पति भी वहां मौजूद था और उसकी सहमति से ही यह विवाह संपन्न हुआ।
पंचायत के फैसले के अनुसार, महिला का बच्चा भी अपनी मां के साथ ही रहेगा। इस अनोखे फैसले की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है और लोग इसे दोस्ती के रिश्ते पर एक बड़ा सवाल मान रहे हैं।



