क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना में सनसनी: चाकू हमले के बाद महिला की मौत, आरोपी फरार

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां जक्कनपुर थाना क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी में एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया गया। यह घटना 21 मार्च 2026 की बताई जा रही है।
हमले के बाद महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसके बाद परिजनों ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। एफएसएल टीम की मदद से घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। इस मामले में सदर-02 के एसडीपीओ रंजन कुमार ने बताया कि जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है।

Related Articles

Back to top button