
गोपालगंज ( एम ए न्यूज डेस्क ) बिहार राज्य मध्यान भोजन योजना के तहत काम कर रहे रसोईयों के मानदेय में दोगुनी बढ़ोतरी के बाद बिहार के सभी रसोईयों में ख़ुशी का माहौल है. बिहार के सभी रसोईयों ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को धन्यवाद दिया और अपनी ख़ुशी व्यक्त की. इसी क्रम में आज बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे विधानसभा क्षेत्र के लव कुश मैरेज हॉल में बिहार राज्य मध्यान भोजन रसोइया संघ के तत्वाधान में बिहार राज्य मध्यान भोजन रसोईया संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिता देवी की अध्यक्षता में महिला संवाद सभा कार्यक्रम का आयोजन किया गया. महिला संवाद सभा में बिहार के कई जिले के रसोईयों ने बिहार के गोपालगंज जिले के भोरे विधानसभा के जदयू विधायक व बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार को धन्यवाद देने के लिए इस महिला संवाद सभा में शामिल हुए.
आपको बता देते है कि बिहार राज्य मध्यान भोजन रसोइया संघ के प्रदेश अध्य्क्ष अनीता देवी की अध्यक्षता में आयोजित महिला संवाद सभा सभा में मुख्य अतिथी के रूप में बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनिल कुमार ने अपनी उपस्थिति दर्ज की. रसोईयों के मानदेय में वृद्धि को लेकर सैकड़ो रसोईयों के मन में ख़ुशी और चेहरे पर मुस्कान व उत्साह दिख रहा था. भोरे विधानसभा के जदवू विधायक व बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार का रसोईयों के मानदेय में वृद्धि में काफी योगदान रहा है इसलिए सैकड़ों रसोइयों ने उनके हाथों में राखी बांधी और मिठाई खिलाकर उन्हें विधानसभा चुनाव 2025 में जीत का आशिर्वाद भी दिया। संघ के प्रदेश अध्यक्ष अनिता देवी ने रसोईयों को सम्बोधित करते हुए कहा की बिहार के शिक्षा मंत्री सुनिल कुमार जी के सम्मान में ! विहार राज्य मध्यान्ह भोजन रसोइया संघ उतरेंगे मैदान में ! उन्होंनें कहा की बिहार सरकार द्वारा बिहार के सभी कर्मचारियों को, पेंशनधारियों को, छात्रों को, यानि हर विभाग को कुछ न कुछ मिला है, बिहार के सभी भाई-बहनों से आग्रह है कि, 25 से 30 फिर से नितिश जी को लाईए और फिर से बिहार के विकास में जश्न मनाईयें. आपको बताते चले की संघ के प्रदेश अध्य्क्ष अनीता देवी ने रसोईयों के मानदेय में वृद्धि को लेकर कई बार शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से मुलाक़ात की और बार बार उनसे मानदेय में वृद्धि को लेकर आग्रह भी किया. मानदेय में वृद्धि में अनीता देवी का कार्य काफी सराहनीय रहा है.
महिला संवाद सभा में भी अनीता देवी ने बिहार के शिक्षा मंत्री सुनील कुमार से आग्रह किया की मानदेय में हुई बढ़ोतरी से सभी रसोईयों में काफी ख़ुशी है लेकिन जैसे बिहार सरकार ने मानदेय में वृद्धि की है, वैसे हीं सभी रसोईयों को 12 महीने का वेतन भी दिया जाना चाहिए. इस पर शिक्षा मंत्री सुनील कुमार ने संघ के प्रदेश अध्य्क्ष अनिता देवी और महिला संवाद सभा में मौजूद सभी रसोईयों को यह आश्वाशन दिया की आपलोग थोड़ा सा इंतजार कीजिये, जैसे मानदेय में वृद्धि हुई है वैसे हीं कुछ महीनों में आप सभी रासोइयो को बारह महीने का वेतन भी मिलने लगेगा.
महिला संवाद सभा में किस्मती देवी, उमरावती देवी, सरिता देवी, कंचन देवी, रामपाती देवी, रीना देवी, अनिता देवी, सोनापती देवी, प्रियंका देवी, लक्ष्मीना देवी, रामावती देवी, रानी देवी, रंजू देवी, ऋषि कुमार, श्रीमती देवी, क्रांति सिंह, विग्गू जी, विरेन्द्र सिंह एवं अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे.