छठ महापर्व को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, नगर एसपी पूर्वी शैलजा ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी क्रम में 13 नवंबर 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलजा ने अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसपी शैलजा ने छठ घाटों तक आने-जाने वाले रास्तों, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

पटना पुलिस की ओर से छठ घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य है कि महापर्व के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालु शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।




