ब्रेकिंग न्यूज़

रंगदारी केस में राजद विधायक रीतलाल यादव ने कोर्ट में किया सरेंडर

एम ए न्यूज डेस्क

आज सुबह राजधानी पटना के दानापुर कोर्ट में उस वक्त हलचल मच गई जब राजद विधायक रीतलाल यादव ने खुद कोर्ट में सरेंडर कर दिया। विधायक पर एक बिल्डर से रंगदारी मांगने का गंभीर आरोप है। इसी मामले में पिछले सप्ताह पुलिस ने उनके ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।

रीटलाल यादव बीते कुछ दिनों से फरार चल रहे थे, लेकिन आज उन्होंने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। कोर्ट ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

कोर्ट परिसर के बाहर समर्थकों की भारी भीड़ जमा हो गई, जो “नेता जी” के समर्थन में नारेबाज़ी कर रही थी। सुरक्षा के मद्देनज़र पुलिस बल को तैनात करना पड़ा।
देखिए हमारी रिपोर्ट ।

Related Articles

Back to top button