पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

छठ महापर्व को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, SDPO रंजन कुमार ने विभिन्न घाटों का किया निरीक्षण

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी कड़ी में 9 नवंबर 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02 सदर, पटना रंजन कुमार ने अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

रंजन कुमार ने छठ घाटों पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए सभी जरूरी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखने पर जोर दिया। पटना पुलिस का कहना है कि छठ महापर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित वातावरण में महापर्व संपन्न कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

 

Related Articles

Back to top button