बिहार

पटना के जेल में शराब पार्टी वीडियो पर बड़ा एक्शन ! जेलर निलंबित, तीन कक्षपाल और जमादार सस्पेंड !

पटना (एम ए न्यूज ) : मसौढ़ी जेल में शराब पार्टी और गांजा पीने का वीडियो वायरल के मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है. मसौढ़ी जेल के जेलर उमाशंकर शर्मा, जमादार चंद्रशेखर आजाद, दो कक्षपाल आलोक कुमार और गौरव कुमार को निलंबित कर दिया गया है. यह कार्रवाई जेल आईजी प्रणव कुमार ने की है.

जेल डीआईजी ने पहुंचकर गहनता से की जांच

दरअसल, बीते बुधवार को घटना की जांच करने पहुंचे जेल डीआईजी नवीन कुमार झा ने तकरीबन 5 घंटों तक जेल में गहनतापूर्वक पूरी सत्यता की जांच की थी. जिसमें शराब पीने की पुष्टि नहीं हो पाई थे. डीआईजी ने बताया कि कक्षपाल के जरिए मिलकर फर्जी वीडियो बनाया था, जो जेल प्रशासन को बदनाम करने की कोशिश की गई थी.

शराब पीने का वीडियो निकला फर्जी

बहरहाल इस मामले में डीएम ने भी संज्ञान लिया है. अपने स्तर से एसडीएम और डीएसपी के संयुक्त जांच प्रतिवेदन में यह मामला साफ हुआ है कि शराब पीने का फर्जी वीडियो बनाया गया है.

छह कैदियों दीपक कुमार, मो. इमाम, विपिन कुमार, गोलू कुमार, अजीत कुमार, बोतल कुमार पर मसौढ़ी जेल प्रशासन की छवि धूमिल करने, वीडियो वायरल संबंधित मामले में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. वहीं गुरुवार को इन सभी को बेऊर जेल में ट्रांसफर कर दिया गया है.

महेश रजक, जेल सुपरिंटेंडेंट

लिया गया बड़ा एक्शन

कुल मिलाकर देखा जाए तो जिस प्रकार से फर्जी वीडियो बनाया गया और उसे वायरल किया गया उसपर बड़ा एक्शन हुआ है. 6 कैदियों पर फर्जी वीडियो बनाकर जेल में शराब परोसने का आरोप लगा है. अब ऐसे में आगे क्या-क्या होता है उसपर निगाह टिकी रहेगी

Related Articles

Back to top button