क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पिछले कुछ दिनों से मासूम बच्चे के साथ वारदात हो रहे हैं इसी बीच स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पहले एक बच्चे का प्राइवेट पार्ट काट ली

एम ए न्यूज डेस्क: पटना में पड़ोसी पर 4 साल के बच्चे के प्राइवेट पार्ट को धारदार हथियार से काटने का आरोप लगा है। घटना गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी की है।

बच्चे की मौसी ने बताया कि फरवरी में बच्चा हमलोगों के यहां सोहगी आया था। 5 महीने से यहीं रह रहा था। 14 अगस्त को बच्चा स्कूल से आने के बाद दरवाजे के पास खेल रहा था। इसी बीच पड़ोस का गुड्डू आया और उसे बहला फुसलाकर खेलने के बहाने साथ लेकर चला गया।

बच्चे के गर्दन पर पहले चाकू भिड़ाया

घर पर ले जाने के बाद बच्चे के मुताबिक पहले गर्दन पर चाकू भिड़ाया। फिर गर्दन छोड़कर नीचे का प्राइवेट पार्ट काट दिया। घटना के बाद बच्चा रोते बिलखते लहूलुहान स्थिति में नानी के घर आया। जिसके बाद परिजन इलाज के लिए PMCH लेकर आए। जहां फिलहाल इलाज चल रहा है

Related Articles

Back to top button