पवन सिंह को पावर स्टार बनाने वाले फिल्म डायरेक्टर रजनीश त्यागी से खास मुलाकात !
एम ए न्यूज डेस्क: सविनय न्यूज़ ब्यूरो पटना

पटना = पावर स्टार पवन सिंह की भोजपुरी फिल्म ” चोरबा बनल दामाद ” के डायरेक्टर रजनीश त्यागी एक खास मुलाकात ! बॉलीवुड डायरेक्टर रजनीश त्यागी के निर्देशन में बनाई गई भोजपुरी फिल्म ” चोरबा बनल दामाद ” ने पवन सिंह को पावर स्टार बना दिया ! फिल्म रिलीज होते ही पवन सिंह के दरवाजे पर निर्माता निर्देशकों का लाइन लगने लगा था ! फिल्म सुपर डुपर हिट होने के बाद एका एक पवन सिंह के फिल्म का फीस 30 से 40 लाख रुपया बढ़ गया था ! उसके बाद पवन सिंह ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और पवन सिंह से पावर स्टार बन गए ! पावर स्टार फिल्म अभिनेता के साथ-साथ एक पॉवर राजनेता भी हैं ! फिल्म डायरेक्टर रजनीश त्यागी ने ” चोरबा बनल दामाद ” के सेट पर बिताए गए कुछ पल को मीडिया से साझा किया !

रजनीश त्यागी ने कहा कि पवन सिंह शॉट खत्म करने के तो बाद हमारे गोद में आकर बैठ जाते थे ! एक मासूम बच्चे की तरह पिता पुत्र के जैसा हम दोनों में प्रेम था और आज भी है ! अगर दर्शकों का प्यार दुलार आशीर्वाद रहा तो बहुत जल्द हमारी आगामी फिल्म में भी हम एक दूसरे के साथ नजर आने वाले हैं ! बॉलीवुड फिल्म अभिनेता संजय खान को अपना गुरु मानने वाले रजनीश त्यागी संजय खान के साथ कई वर्षों तक एसोसिएट डायरेक्टर एवं प्रोडक्शन मैनेजर के तौर पर काम करते रहे ! संजय खान के डायरेक्शन में बनी मेघा धारावाहिक सीरियल जय हनुमान, जय महाभारत, क्रांति 1857, टीपू सुल्तान , द ग्रेट मराठा , स्टार एक खोज के अलावा भोजपुरी फिल्म फुलौरी बिना चटनी कैसे बनी, घर आजा परदेसी , छठ मां का आशीर्वाद , चोरबा बनल दामाद , एक छैला छः लैला एवं अन्य फिल्मे दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ा है !

रजनीश त्यागी उत्तर प्रदेश के मेरठ जिला के रहने वाले हैं और पिछले 40 सालों से मुंबई में रहकर फिल्में बनाते आ रहे हैं ! बिहार में एक बार फिर से भोजपुरी फिल्मों का निर्माण बड़े पैमाने पर किया जा रहा है ! इसीलिए रजनीश त्यागी मुंबई से बिहार का रुख किए है ! बिहार के उभरते हुए कलाकारों को अपनी फिल्मों में काम देकर एक रोजगार का अवसर देना उनकी पहली प्राथमिकता है !


