क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

प्रकाश पर्व के दौरान लूटकांड का त्वरित उद्भेदन, चार विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना: प्रकाश पर्व का त्योहार क्षेत्र में शांतिपूर्ण और हर्षोल्लासपूर्ण माहौल में मनाया जा रहा था। इसी दौरान 28 दिसंबर 2025 की सुबह चौक थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ असामाजिक तत्वों द्वारा लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया, जिसमें महिला को चोटें भी आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए पीड़िता को उपचार के लिए अस्पताल भेजा।

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक, पटना के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने तकनीकी एवं मानवीय अनुसंधान के आधार पर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन अध्ययन किया। जांच के क्रम में लूटकांड में संलिप्त व्यक्तियों की पहचान कर ली गई।

इसके बाद पुलिस ने त्वरित छापामारी अभियान चलाते हुए घटना में शामिल चार विधि-विरुद्ध बालकों को निरुद्ध किया। छापेमारी के दौरान उनके पास से 08 चाकू, एक लूटा हुआ पर्स, एक मोबाइल फोन तथा ₹1,800 नकद राशि बरामद की गई।

पटना पुलिस ने आम नागरिकों और अभिभावकों से अपील की है कि वे बच्चों की गतिविधियों पर सतत निगरानी रखें, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकी जा सके। साथ ही, पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियानों में भी आमजन से सहयोग की अपेक्षा की गई है, जिससे समाज को सुरक्षित और अपराधमुक्त बनाया जा सके।

मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है। इस संबंध में वरीय पुलिस अधीक्षक पटना कार्तिकेय के० शर्मा द्वारा प्रेस को विस्तृत जानकारी दी गई।

Related Articles

Back to top button