पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पूर्वी पटना में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, तकनीकी साक्ष्यों और अपराध नियंत्रण पर जोर

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना के पूर्वी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से आज मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। यह बैठक नगर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी), पटना परिचय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें पूर्वी क्षेत्र के सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारी शामिल हुए।


गोष्ठी के दौरान लंबित और नए मामलों की समीक्षा करते हुए अनुसंधान कार्यों में तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग पर विशेष जोर दिया गया। नगर पुलिस अधीक्षक ने गंभीर एवं जघन्य अपराधों में त्वरित, निष्पक्ष और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि मामलों का समयबद्ध निष्पादन हो सके और दोषियों को जल्द सजा दिलाई जा सके।


अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ बनाने के लिए सघन वाहन चेकिंग, नियमित रात्रि गश्ती, फरार एवं वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी तथा अवैध हथियार, शराब और मादक पदार्थों की तस्करी पर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को अपने-अपने क्षेत्रों में सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करने को कहा।

इसके साथ ही आगामी पर्व-त्योहारों सरस्वती पूजा और गणतंत्र दिवस को ध्यान में रखते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरोधात्मक कार्रवाई बढ़ाने, संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रखने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश दिए गए।


परिचय कुमार ने कहा कि पटना पुलिस आमजन की सुरक्षा, शांति और विश्वास बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए लगातार प्रयासरत

Related Articles

Back to top button