पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पालीगंज एसडीपीओ कार्यालय का निरीक्षण, लंबित मामलों पर दिया गया जोर

एम ए न्यूज डेस्क : नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना: आज दिनांक 10 जनवरी 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी), पटना भानुप्रताप सिंह द्वारा पालीगंज अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय की समग्र कार्यप्रणाली की विस्तृत समीक्षा की गई। इस क्रम में अभिलेखों के संधारण, लंबित मामलों की अद्यतन स्थिति, अनुसंधान की प्रगति तथा विधि-व्यवस्था से संबंधित तैयारियों की बारीकी से जांच की गई।

नगर पुलिस अधीक्षक ने लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन पर विशेष बल देते हुए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मामलों का निपटारा समयबद्ध तरीके से किया जाए। उन्होंने रिकॉर्ड प्रबंधन को और बेहतर बनाने, फाइलों के अद्यतन संधारण तथा डिजिटल दस्तावेजीकरण पर भी जोर दिया।

इसके साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने, आम नागरिकों के साथ बेहतर संवाद स्थापित करने और शिकायतों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। भानुप्रताप सिंह ने स्पष्ट किया कि प्रभावी, पारदर्शी और जवाबदेह पुलिसिंग ही पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग और समन्वय के साथ कार्य करने की हिदायत दी गई।

Related Articles

Back to top button