पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना मध्य में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश

एम ए न्यूज डेस्क : नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना: आज दिनांक 10 जनवरी 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक (मध्य), पटना सुश्री दिक्षा की अध्यक्षता में पटना मध्य क्षेत्र अंतर्गत मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अन्य वरीय पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक का उद्देश्य अपराध नियंत्रण, अनुसंधान की गुणवत्ता और कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना रहा।

गोष्ठी के दौरान सुश्री दिक्षा ने गंभीर एवं जघन्य कांडों के त्वरित और प्रभावी निष्पादन पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अनुसंधान कार्यों में तकनीकी और इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग को अनिवार्य बताते हुए लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए।अपराध नियंत्रण को सुदृढ़ करने के लिए सघन वाहन चेकिंग, रात्रि गश्ती को प्रभावी बनाने, फरार एवं वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा अवैध हथियार, शराब और मादक पदार्थों की बरामदगी पर विशेष ध्यान देने को कहा गया।इसके साथ ही आगामी सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को देखते हुए शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।नगर पुलिस अधीक्षक ने स्पष्ट किया कि आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखना पटना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसके लिए सभी पदाधिकारी पूरी तत्परता से कार्य करें।

Related Articles

Back to top button