अवैध हथियार और ड्रग्स तस्करी पर सख्ती, Patna में सघन अभियान चलाने का आदेश
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

बिहार की राजधानी Patna में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए पुलिस प्रशासन लगातार सक्रिय है।

इसी कड़ी में 11 मार्च 2026 को वरीय पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस बैठक में जिले के सभी पुलिस अधीक्षक, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक और थानाध्यक्ष मौजूद रहे।
बैठक के दौरान फरवरी महीने में दर्ज मामलों और लंबित कांडों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को अपराध नियंत्रण के लिए समन्वित और प्रभावी कार्ययोजना लागू करने के निर्देश दिए गए।
समीक्षा के दौरान अनुसूचित जाति-जनजाति अत्याचार, महिलाओं के खिलाफ अपराध और POCSO Act से जुड़े मामलों में गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध जांच सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया गया।

इसके साथ ही पुलिस पदाधिकारियों को रोजाना गिरफ्तारी सुनिश्चित करने, लंबित वारंटों के निष्पादन में तेजी लाने और जब्ती-कुर्की की कार्रवाई को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
पुलिस प्रशासन ने अवैध हथियारों की बरामदगी और मादक पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखते हुए सघन अभियान चलाने का भी निर्देश दिया है।

साथ ही सक्रिय गश्ती बढ़ाने, सूचना तंत्र को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित कार्रवाई करने पर विशेष बल दिया गया, ताकि आम लोगों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाया जा सके।



