बिहारबिहारशरीफब्रेकिंग न्यूज़

बिहारशरीफ में मान्यवर कांशीराम की 92वीं जयंती मनाई गई, फुटपाथ दुकानदारों के बीच रामदेव चौधरी ने मनाया जन्मदिन

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट बिहारशरीफ से ।

बिहारशरीफ के आनंद मार्ग ब्लॉक चौक स्थित अतिपिछड़ा, दलित एवं अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा और फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को मान्यवर कांशीराम जी की 92वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम में अतिपिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक संघर्ष मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और फुटपाथ संघर्ष मोर्चा के जिला अध्यक्ष रामदेव चौधरी तथा डॉ. भीमराव अंबेडकर संघर्ष विचार मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल पासवान ने संयुक्त रूप से कहा कि कांशीराम जी आधुनिक भारतीय राजनीति के दिग्गज नेता और बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक थे। उनका जन्म 15 मार्च 1934 को हुआ था और उन्होंने दलित, वंचित तथा पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

वक्ताओं ने कहा कि कांशीराम जी ने बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को आगे बढ़ाते हुए समाज में राजनीतिक जागरूकता फैलाने का काम किया। उन्होंने बामसेफ (1978), डीएस-4 (1981) और बहुजन समाज पार्टी (1984) की स्थापना कर बहुजन समाज को एक मजबूत राजनीतिक मंच दिया।
कार्यक्रम के दौरान रामदेव चौधरी ने फुटपाथ दुकानदारों के बीच केक काटकर अपना जन्मदिन भी मनाया। इस मौके पर अनिल पासवान, उमेश पंडित, संदीप कुमार, कमलेश कुमार कमल, सादिक अजहर, महेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश पंडित, असगर भारती, शैलेंद्र कुमार, शिव कुमार पासवान, श्याम सुंदर पंडित, लालती देवी और चंदन कुमार सहित कई लोग मौजूद रहे। सभी ने रामदेव चौधरी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके दीर्घायु होने की कामना की

Related Articles

Back to top button