नेउरा थाना का औचक निरीक्षण, एसपी पश्चिम भानु प्रताप सिंह ने लिया जायजा
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां 20 मार्च 2026 की संध्या में नगर पुलिस अधीक्षक (पश्चिम) भानु प्रताप सिंह ने नेउरा थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान थाना की दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS प्रणाली, सिरिस्ता कार्यों और विभिन्न कांडों के अनुसंधान की प्रगति का गहन समीक्षा की गई।

इस दौरान संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को मामलों के समयबद्ध निष्पादन को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही क्षेत्र में सक्रिय गश्ती बढ़ाने, सूचना तंत्र को मजबूत करने और संदिग्ध गतिविधियों पर त्वरित व प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

आगामी चैती छठ, ईद और रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्वों को देखते हुए विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक निरोधात्मक कार्रवाई करने पर भी विशेष जोर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आमजन की सुरक्षा और शांति व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है।



