बिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति
“सड़कों पर उमड़ा हुजूम… क्या बिहार की राजनीति में होने वाला है बड़ा बदलाव?”
एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पश्चिमी चंपारण में आयोजित सद्भाव यात्रा के दौरान जदयू नेता Nishant Kumar का कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने जोरदार स्वागत किया। एसएसबी कैंप के पास वाल्मीकि डीजल्स पड़ाव पर समर्थकों की भारी भीड़ जुटी, जहां लोगों ने फूल-मालाओं और नारों के साथ उनका अभिनंदन किया।

इस दौरान निशांत कुमार ने लोगों का अभिवादन स्वीकार करते हुए कहा कि जनता का प्यार, समर्थन और आशीर्वाद ही पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा आम लोगों के बीच लगातार जुड़े रहने की अपील की।

सद्भाव यात्रा के दौरान क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला। बड़ी संख्या में मौजूद समर्थकों ने जदयू नेतृत्व के प्रति अपना विश्वास जताया। कार्यक्रम में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की भी सक्रिय भागीदारी रही।



