क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना पुलिस महकमे में बड़ी कार्रवाई: रानीतालाब के तत्कालीन थानाध्यक्ष और सिपाही निलंबित

एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: बिहार की राजधानी पटना में कानून-व्यवस्था को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) ने रानीतालाब थाना के तत्कालीन थानाध्यक्ष बिट्टू कुमार और सिपाही संतोष कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई जिलादेश संख्या 3646/2026 के तहत की गई है। बताया जा रहा है कि पश्चिमी पटना के नगर पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई विस्तृत जांच रिपोर्ट में दोनों पुलिसकर्मियों के कार्यशैली और आचरण पर गंभीर सवाल उठाए गए थे। जांच में विभागीय आदेशों की अवहेलना, मनमानी रवैया अपनाने और पुलिस विभाग की छवि धूमिल करने जैसी बातें सामने आईं।
पटना एसएसपी की इस कार्रवाई को पुलिस विभाग में अनुशासन कायम करने की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, वरीय अधिकारियों के आदेशों को नजरअंदाज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में स्पष्ट संदेश गया है कि अनुशासनहीनता और आदेशों की अनदेखी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related Articles

Back to top button