क्राइमबिहारराजनीति

बलिराजगढ़ गोलीकांड: घायल वृद्ध का हाल जानने IGIMS पहुंचे सांसद पप्पू यादव, पीड़ित परिवार को दी आर्थिक मदद

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट।

बिहार: मधुबनी जिले के बाबूबरही थाना क्षेत्र अंतर्गत बलिराजगढ़ गांव में ASI द्वारा की गई गोलीबारी की घटना को लेकर सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने चिंता जताई है। घटना में घायल वृद्ध विजेंद्र यादव, पिता स्वर्गीय वासुदेव यादव, का हाल जानने के लिए सांसद पप्पू यादव आज पटना स्थित IGIMS अस्पताल पहुंचे।

अस्पताल में इलाजरत विजेंद्र यादव और उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्होंने घटना की जानकारी ली और परिवार का दर्द जाना। साथ ही बेहतर इलाज के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। सांसद ने पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता भी प्रदान की, ताकि इलाज में किसी तरह की परेशानी न हो।

इस दौरान पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि आखिर बिहार में आम नागरिक अपने ही घर में सुरक्षित नहीं रहेगा तो वह कहां जाएगा? उन्होंने कहा कि इस घटना में एक महिला सहित कई लोगों के गोली लगने की सूचना बेहद चिंताजनक है।

सांसद ने पूरे मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि जांच में पुलिसकर्मियों की दोषी भूमिका सामने आती है तो उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई होनी चाहिए। साथ ही सभी पीड़ित परिवारों को न्याय और उचित सहायता मिलनी चाहिए।

पप्पू यादव ने स्पष्ट किया कि फिलहाल उनकी प्राथमिकता घायलों का बेहतर इलाज सुनिश्चित कराना, पीड़ितों को न्याय दिलाना और प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद पहुंचाना है।

Related Articles

Back to top button