छठ महापर्व को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, एसपी पूर्वी शैलजा ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने को लेकर पटना पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में आज, 9 नवंबर 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी शैलजा ने अपने क्षेत्राधिकार के अंतर्गत विभिन्न छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों, श्रद्धालुओं की आवाजाही, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही, संबंधित पुलिस पदाधिकारियों और पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

एसपी पूर्वी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा को प्राथमिकता देते हुए छठ घाटों पर बेहतर पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। पटना पुलिस का उद्देश्य है कि छठ महापर्व के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था न हो और श्रद्धालु पूरी श्रद्धा एवं सुरक्षित माहौल में भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित कर सकें।

पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह प्रतिबद्ध है।



