छठ महापर्व को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, सुषमा सागर ने विभिन्न छठ घाटों का किया निरीक्षण
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: आगामी छठ महापर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में 10 नवंबर 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि व्यवस्था-02) सुषमा सागर ने अपने अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

पटना पुलिस का उद्देश्य छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं को पर्व के दौरान सुरक्षित एवं व्यवस्थित माहौल उपलब्ध कराना है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छठ महापर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।




