
पटना: राजधानी पटना में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन सक्रिय नजर आ रहा है। इसी क्रम में बुधवार, 11 नवंबर 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (विधि-व्यवस्था-02) सुषमा सागर ने राजीव नगर थाना का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना में दर्ज विभिन्न कांडों की समीक्षा की और अनुसंधान की प्रगति की जानकारी ली। खासकर पूर्व से लंबित मामलों और हाल के दिनों में सामने आई संवेदनशील घटनाओं के अनुसंधान पर विशेष ध्यान दिया गया।

SDPO सुषमा सागर ने अनुसंधानकर्ताओं को निर्देश दिया कि सभी मामलों का गुणवत्तापूर्ण अनुसंधान सुनिश्चित किया जाए और लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन किया जाए। इसके साथ ही अपराध नियंत्रण, विधि-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी आपराधिक गतिविधि पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करने को लेकर सतर्क रहने का निर्देश दिया।

वहीं, आगामी छठ महापर्व को देखते हुए क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ प्रबंधन और विधि-व्यवस्था संधारण को लेकर भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों को पर्व के दौरान विशेष सतर्कता बरतने और आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया।
इस औचक निरीक्षण का उद्देश्य थाना स्तर पर पुलिसिंग की समीक्षा, अनुसंधान में तेजी और क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था को प्रभावी बनाए रखना रहा।



