क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना पुलिस का बड़ा एक्शन, एक दिन में 73 गिरफ्तार; हत्या और हत्या के प्रयास के आरोपियों पर कसा शिकंजा

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: बिहार में अपराध नियंत्रण और अपराधियों पर लगाम लगाने के लिए पटना पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में 16 नवंबर 2026 को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में विशेष अभियान चलाकर कुल 73 आरोपियों और अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई में हत्या, हत्या के प्रयास, अन्य आपराधिक मामलों के अभियुक्तों के साथ शराब तस्करों और शराब पीने वालों को भी पकड़ा गया है।

पटना वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से 17 नवंबर को जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, हत्या के मामले में 1 गिरफ्तारी हुई है, जबकि हत्या के प्रयास के मामलों में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य विशेष प्रतिवेदित कांडों में 4 और सामान्य मामलों में 28 लोगों की गिरफ्तारी की गई है। वहीं, शराब तस्करी और होम डिलीवरी के आरोप में 2 तथा शराब पीने के मामले में 33 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

हत्या के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में हत्या के मामले में पुलिस ने अमित रौशन को गिरफ्तार किया है। यह गिरफ्तारी बख्तियारपुर थाना कांड संख्या 835/26 के तहत की गई है।

हत्या के प्रयास के मामलों में पांच गिरफ्तार

हत्या के प्रयास और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों में भदौर, धनरुआ, मसौढ़ी और मनेर थाना क्षेत्रों से पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें भदौर थाना क्षेत्र से धीरज पासवान, धनरुआ थाना क्षेत्र से बीरवल कुमार पासवान और मसौढ़ी थाना क्षेत्र से कौशल कुमार शामिल हैं। वहीं, मनेर थाना क्षेत्र से रानी देवी और रीता देवी उर्फ रीता कुंवर को गिरफ्तार किया गया है।

शराब और अन्य सामान भी बरामद

पुलिस की कार्रवाई के दौरान 0.7 लीटर विदेशी शराब और 25 लीटर देशी शराब जब्त की गई। इसके अलावा एक आग्नेयास्त्र भी बरामद किया गया है। अन्य बरामद सामान में एसी, पेंचकस, प्लास, सलाई रिंच और एल्को सहित अन्य वस्तुओं का उल्लेख किया गया है। पुलिस ने एक अपहृता और एक गुमशुदा व्यक्ति को भी बरामद किया है।

वारंट और कुर्की के मामलों में भी कार्रवाई

अभियान के दौरान 22 जमानतीय वारंट, 33 गैर-जमानतीय वारंट और एक कुर्की आदेश का निष्पादन किया गया।

पटना पुलिस के इस विशेष अभियान को अपराध नियंत्रण की दिशा में बड़ी कार्रवाई के तौर पर देखा जा रहा है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button