क्राइमपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

छठ पूजा के बीच दो मंजिला मकान में बड़ी चोरी, 50 हजार नकद समेत करीब दो करोड़ के जेवरात ले उड़े चोर

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

फुलवारी शरीफ (पटना): छठ महापर्व के दौरान चोरों ने एक बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम देकर इलाके में सनसनी फैला दी। संपतचक के गोपालपुर थाना क्षेत्र के चक बैरिया गांव में सोमवार सुबह चोरों ने एक दो मंजिला मकान को निशाना बनाया। घटना के वक्त परिवार के सभी सदस्य भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए छठ घाट गए हुए थे।

जानकारी के मुताबिक, स्वर्गीय शिवनाथ सिंह के पुत्र अरुण सिंह और धर्मेंद्र सिंह के मकान का मुख्य गेट तोड़कर चोर अंदर दाखिल हुए। इसके बाद चोरों ने घर के एक-एक कमरे को खंगाल डाला और करीब दो करोड़ रुपये के सोने के जेवरात के साथ 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

बताया जाता है कि अरुण सिंह दैनिक जागरण, दुमका में सेल्स एग्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत हैं, जबकि धर्मेंद्र सिंह गया स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय में प्रोफेसर हैं। दोनों परिवारों के सदस्य सुबह अर्घ्य देने के लिए बैरिया सूर्य मंदिर घाट गए थे। इसी दौरान चोरों ने घर को निशाना बनाया।

छठ जैसे पवित्र पर्व के दौरान हुई इस बड़ी चोरी से गांव में दहशत और आक्रोश का माहौल है। वहीं, करीब दो करोड़ रुपये के जेवरात चोरी होने की घटना ने इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब स्थानीय लोगों की नजर पुलिस की कार्रवाई और चोरों की गिरफ्तारी पर टिकी है।

 

Related Articles

Back to top button