छठ महापर्व को लेकर पटना पुलिस अलर्ट, नगर एसपी मध्य ने SDM घाट का किया निरीक्षण
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने को लेकर पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी कड़ी में 13 नवंबर 2026 को नगर पुलिस अधीक्षक मध्य चन्द्र प्रकाश ने पश्चिमी क्षेत्र के दानापुर अनुमंडल अंतर्गत SDM घाट का भौतिक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने छठ घाट तक पहुंचने वाले रास्तों, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पटना पुलिस की ओर से छठ व्रतियों और श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, ताकि महापर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

पटना पुलिस ने स्पष्ट किया है कि छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना उसकी प्राथमिकता है।



