दिल्लीपटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नई दिल्ली में अमित शाह से मिले मंत्री संतोष कुमार सुमन, बिहार की राजनीति और NDA की मजबूती पर हुई चर्चा

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

नई दिल्ली में मंगलवार, 17 नवंबर को हिन्दुस्तानी अवाम मोर्चा (से.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं बिहार सरकार के लघु जल संसाधन मंत्री डॉ. संतोष कुमार सुमन ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात, राज्य के विकास की प्राथमिकताओं और एनडीए गठबंधन की मजबूती को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।

मुलाकात में एनडीए के घटक दलों के बीच बेहतर तालमेल, आपसी समन्वय और आगामी राजनीतिक चुनौतियों एवं संभावनाओं पर भी विचार-विमर्श किया गया। साथ ही बिहार के हितों और राज्य में एनडीए की एकजुटता को और मजबूत बनाने पर जोर दिया गया।

मुलाकात के बाद डॉ. संतोष कुमार सुमन ने अमित शाह के नेतृत्व, संगठनात्मक क्षमता और मार्गदर्शन की सराहना की। उन्होंने इस मुलाकात को आत्मीय, सौहार्दपूर्ण और सकारात्मक बताते हुए कहा कि अमित शाह से मिलना हमेशा प्रेरणादायी अनुभव होता है।

अब इस मुलाकात को बिहार की सियासत और एनडीए के भीतर बेहतर समन्वय के लिहाज से अहम माना जा रहा है।

Related Articles

Back to top button