क्राइमझारखंड

लातेहार पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी विनोद परहिया को किया गिरफ्तार,प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एसपी ने दी जानकारी

एम ए न्यूज चैनल
झारखंड
लातेहार पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने उग्रवादी संगठन पीएलएफआई (पीपुल्स लिबरेशन फ्रंट ऑफ इंडिया) का सक्रिय सदस्य विनोद परहिया उर्फ अर्जुन परहिया को मनिका थाना क्षेत्र के बरवैया गांव से गिरफ्तार कियाहै।

वह कई वर्षों से फरार चल रहा था। और लातेहार समेत कई जिलों में आतंक का प्रयाय था। इसकी जानकारी एसपी कुमार गौरव ने पुलिस सभागार में आयोजित प्रेसवार्ता कर दी। उन्होंने बताया कि लगातार सूचना मिल रही थी। कि विनोद परहिया मनिका क्षेत्र में सक्रिय है। सूचना मिलने पर मनिका थाना प्रभारी शशि कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापामारी दल का गठन किया गया।टीम ने बरवैया गांव में गुप्त रूप से रेकी कर उसे चारों तरफ से घेर लिया।और उसे गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार उग्रवादी विनोद परहिया पर हत्या के प्रयास, रंगदारी, हथियार कानून और उग्रवादी गतिविधियों से जुड़े कई मामले दर्ज हैं। वह व्यापारियों और कंपनियों से लेवी वसूलने, धमकी देने और गोलीबारी करने में माहिर था।

एसपी ने बताया कि लातेहार, पलामू और गढ़वा जिलों में उसके खिलाफ कई गंभीर मामले दर्ज हैं। छापामारी टीम में शशि कुमार थाना प्रभारी मनिका, सत्येंद्र कुमार पुअनि, मनिका थाना,रणधीर कुमार सिंह सअनि, मनिका थाना,तकनीकी शाखा/साइबर सेल, लातेहार समेत सशस्त्र बल,मनिका थाना शामिल था।

Related Articles

Back to top button