दो मुंह, चार आंख और चार कान वाला अनोखा बछड़ा पैदा हुआ, देखने के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़!
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट।

उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां अहिरौली गांव में एक गाय ने दो मुंह वाले अनोखे बछड़े को जन्म दिया है। इस बछड़े के चार पैर, दो मुंह, चार आंखें और चार कान हैं। इसकी अनोखी शारीरिक बनावट को देखने के लिए गांव ही नहीं, बल्कि आसपास के इलाकों से भी बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि यह गाय राजेंद्र प्रसाद यादव की है, जिसने सोमवार पूर्वाह्न इस बछड़े को जन्म दिया। जन्म के बाद जैसे ही इसकी खबर गांव में फैली, लोगों की भीड़ जुटने लगी और हर कोई इसे देखने के लिए उत्सुक नजर आया।
वहीं, पशु चिकित्सक डॉ. राजेश वर्मा ने इस मामले पर बताया कि यह कोई चमत्कार नहीं, बल्कि एक जन्मजात शारीरिक विकृति है। गर्भ में दो भ्रूण विकसित हुए, लेकिन वे पूरी तरह अलग नहीं हो पाए और आपस में जुड़े रह गए। इसी वजह से बछड़े के दो मुंह विकसित हुए। फिलहाल यह अनोखा बछड़ा पूरे इलाके में चर्चा और कौतूहल का विषय बना हुआ है।



