पटना से लापता महिला पश्चिम बंगाल से सकुशल बरामद, नौकरी के नाम पर ले जाया गया था
एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से

📍 पटना | दिनांक: 28 मार्च 2026
पुनपुन थाना क्षेत्र से एक महिला के लापता होने के मामले में पटना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महिला को सकुशल बरामद कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 28 मार्च 2026 को एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी की गुमशुदगी की सूचना पुनपुन थाना में दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरीय अधिकारियों को तत्काल सूचित किया गया, जिसके बाद उनके निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम ने तकनीकी विश्लेषण और मानवीय अनुसंधान के आधार पर महिला के संभावित ठिकाने का पता पश्चिम बंगाल में लगाया। इसके बाद पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्थानीय पुलिस के सहयोग से महिला को सुरक्षित बरामद कर लिया और पटना लाया गया।
पूछताछ के दौरान महिला ने बताया कि पटना जंक्शन के पास एक अज्ञात महिला ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और अपने साथ पश्चिम बंगाल ले गई।
बरामद महिला का न्यायालय में बयान दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई जारी है।
🎤 पुलिस बाइट:
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02, मसौढ़ी, पटना, कन्हैया सिंह ने बताया कि पुलिस टीम ने त्वरित और समन्वित कार्रवाई करते हुए महिला को सुरक्षित बरामद किया है। मामले में आगे की विधिसम्मत कार्रवाई जारी है।
⚠️ एडवाइजरी:
पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि नौकरी या अन्य प्रलोभन देने वाले अज्ञात व्यक्तियों से सतर्क रहें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत नजदीकी थाना को दें।



