पटना में छठ घाटों का पुलिस अधिकारियों ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दिए निर्देश
एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना: लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए पटना पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। इसी कड़ी में 14 नवंबर 2026 को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, फुलवारीशरीफ-01 द्वारा अनुमंडल क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों का भौतिक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान पुलिस अधिकारी ने छठ घाटों तक पहुंचने वाले रास्तों, सुरक्षा व्यवस्था और विधि-व्यवस्था से जुड़ी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही घाटों पर आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा, सुविधा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने को लेकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

पटना पुलिस की ओर से छठ घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने और श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि छठ महापर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सुव्यवस्थित वातावरण में संपन्न कराना उसकी प्राथमिकता है।




