क्राइमबिहारब्रेकिंग न्यूज़

बाबूबरही शव बरामदगी मामले में पुलिस का बड़ा खुलासा, बोरे में नहीं खुले मैदान में मिला था शव; SIT गठित

एम ए न्यूज डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट।

मधुबनी: बाबूबरही थाना क्षेत्र में 12 नवंबर को शव बरामदगी के मामले में पुलिस ने सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों को भ्रामक बताया है। पुलिस के अनुसार, मृतक का शव किसी बोरे में बंद नहीं था, बल्कि खुले मैदान में झाड़ी के पास खुली अवस्था में बरामद किया गया था। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, वरीय पुलिस अधीक्षक, मधुबनी के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने शव बरामद किया था। मामले में बाबूबरही थाना कांड संख्या 587/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

वहीं, मामले की पारदर्शी जांच के लिए मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तीन चिकित्सकों के मेडिकल बोर्ड द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। FSL टीम ने घटनास्थल की जांच की है। शव के नीचे से बरामद सर्विस पिस्टल को बैलिस्टिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। इसके अलावा मृतक की पहचान सुनिश्चित करने के लिए DNA जांच भी कराई जाएगी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-2 (खजौली) के नेतृत्व में SIT का गठन किया गया है। पुलिस सभी पहलुओं पर वैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है।

इधर, सोशल मीडिया पर शव को बोरे में मिलने की भ्रामक खबर फैलाने वालों को पुलिस ने चिन्हित करने का दावा किया है। पुलिस के अनुसार, संबंधित लोगों के खिलाफ BNS और IT एक्ट की सुसंगत धाराओं के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button