पटना

पटना में नाबालिग से दुष्कर्म: 2 आरोपी गिरफ्तार, तीसरे की तलाश जारी

एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

पटना से एक बेहद गंभीर और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया गया। इस मामले में रेल थाना दानापुर में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पीड़िता द्वारा 4 मई 2026 को दी गई शिकायत के अनुसार, 1 मई को विकास उर्फ विजय नामक युवक ने उसे पटना जंक्शन से बहला-फुसलाकर ले गया। आरोप है कि इसके बाद उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर दुष्कर्म किया।
पीड़िता के फर्द बयान के आधार पर पुलिस ने BNS की धारा 64/70(2) और POCSO एक्ट की धारा 4/6 के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए रेल पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में एक विशेष टीम का गठन किया गया।
तकनीकी और वैज्ञानिक जांच के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—विकास उर्फ विजय और पवन राय—को गिरफ्तार कर लिया है। घटना बेउर थाना क्षेत्र के एक कमरे में हुई, जहां FSL टीम द्वारा साक्ष्य जुटाए गए हैं।
पुलिस ने घटना में इस्तेमाल की गई कार की भी पहचान कर ली है और पीड़िता व आरोपियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। वहीं, इस मामले में शामिल एक अन्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
पुलिस का कहना है कि जल्द ही तीसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा और मामले में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

Related Articles

Back to top button