पटनाबिहारब्रेकिंग न्यूज़

पटना में बढ़ते सड़क हादसों के बीच बड़ी पहल, DGP ने 2 नई एंबुलेंस को किया रवाना

बिहार में, खासकर राजधानी पटना में लगातार बढ़ते सड़क हादसे चिंता का विषय बने हुए हैं। हर दिन हो रहे एक्सीडेंट में कई लोगों की जान जा रही है या वे गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं। इसी स्थिति को देखते हुए बिहार पुलिस ने एक अहम कदम उठाया है।

आज बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने पुलिस मुख्यालय से 2 नई एंबुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। ये एंबुलेंस CSR फंडिंग के तहत उपलब्ध कराई गई हैं, जिनका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में घायल लोगों को तुरंत मेडिकल सहायता पहुंचाना है।

इस मौके पर एडीजी ट्रैफिक, सुधांशु कुमार ने बताया कि पटना में सड़क हादसों की संख्या काफी ज्यादा है, और समय पर इलाज न मिलने की वजह से कई बार स्थिति गंभीर हो जाती है। ऐसे में ये एंबुलेंस तेजी से मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

पुलिस अधिकारियों का मानना है कि इस पहल से ‘गोल्डन आवर’ में बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जा सकेगा, जिससे कई जिंदगियां बचाई जा सकती हैं।

बिहार पुलिस की यह पहल सड़क सुरक्षा और आपातकालीन सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

एम ए न्यूज़ डेस्क नीरज कुमार के रिपोर्ट पटना से।

Related Articles

Back to top button